National Sports Awards : मंगलवार 9जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोह में वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से देश के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें सबसे बड़ा खेल रत्न पुरस्कार मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड बैडमिंटन स्टार प्लेयर चिराग शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक ने अपने नाम किया।
भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था और सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी
चिराग शेट्टी- बैडमिंटन
रंकीरेड्डी सात्विक – बैडमिंटन
खेलों में दमदार प्रदर्शन करने वाले अर्जुन पुरस्कार सम्मानित खिलाड़ियों की सूची
मोहमम्द शमी – क्रिकेट
ओजस प्रवीण देवताले – आर्चरी
अदिति गोपीचंद स्वामी – आर्चरी
श्रीशंकर एम – एथलेटिक्स
पारूल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – मुक्केबाजी
आर वैशाली – शतरंज
अनुश अग्रवाल – घुड़सवार
दिव्याकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
पुखरामबम सुशीला चानू – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू – स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – कुश्ती
एंटीम – कुश्ती
शीतल देवी पैरा – आर्चरी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा – कैनोइंग
आपने सुना ही होगा कि खिलाड़ी बिना गुरू के सही मार्गदर्शक के बिना अधूरा होता है। खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ट्रेनिंग एक अच्छा कोच यानि गुरू ही देता है इसलिए गुरू यानि कोच को भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार का नाम महाभारत के हिंदू महाकाव्य द्रोणाचार्य या गुरु द्रोण के नाम पर रखा गया है। द्रोणाचार्य को मुख्य रूप से कौरवों और पांडवों के लिए एक सैन्य कला शिक्षक के रूप में जाना जाता है।
खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षक (कोच) द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने वालों की सूची
ललित कुमार – कुश्ती
आर बी रमेश – शतरंज
महावीर प्रसाद सैनी पैरा – एथलेटिक्स
शिवेंद्र सिंह – हॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकर – मलखंब
लाइफ टाइम कैटिगरी अवॉर्ड
जसकीरत सिंह ग्रेवाल – गोल्फ
भास्करन ई – कबड्डी
जयन्त कुमार पुसीलाल – टेबल टेनिस
लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 2023
मंजूषा कंवर – बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा – हॉकी
कविता सेल्वराज – कबड्डी