Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला गैंग ने सोसाइटी में घुसने की कोशिश की। सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड्स ने इस घटना के दौरान इन महिलाओं के पास हथियार होने का खुलासा किया, जिससे सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया है।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सुबह 7 बजे के करीब हुई, जब महिलाओं का एक काफिला सोसाइटी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सोसाइटी के गार्ड्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनसे सवाल-जवाब किए और जब इन महिलाओं की चेकिंग की गई, तो उनके पास से दो पिस्टल और एक गंडासा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं पहाड़ी क्षेत्र से हो सकती हैं और यह एक संगठित गैंग का हिस्सा हो सकती हैं। सोसाइटी के लोगों को इन महिलाओं को देखकर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़े..
New Delhi: केंद्र सरकार का कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा: डीए में 3% की बढ़ोतरी
पुलिस का बयान
इस संबंध में जब पुलिस से जानकारी मांगी गई, तो उनका कहना था कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कोई घटना उनके रडार पर नहीं है।

