Noida: नोएडा पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेलों में मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरोह की सक्रियता और ऑपरेशन का खुलासा
पकड़े गए आरोपी मुख्य रूप से नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घूमने आने वाले लोगों की जेब से मोबाइल फोन चुराते थे। ये चोर काफी समय से सक्रिय थे और पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस की गहन जांच और सतर्कता के बाद सेक्टर-24 थाना पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा किया और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
रामलीला मेले में भी की थी चोरी
आरोपियों ने नोएडा स्टेडियम में चल रहे रामलीला मेले से भी कई मोबाइल फोन चोरी किए थे। मेले में आई भीड़ का फायदा उठाकर ये चोर आसानी से लोगों के फोन चुरा लेते थे और वहां से फरार हो जाते थे।
ये भी पढ़ें..
India-Canada Relations: भारत-कनाडा रिश्तों में और आई कड़वाहट, भारत ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया
पुलिस की कार्रवाई
नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, और यह संभावना जताई जा रही है कि इससे और भी चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।

