अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा अरविन्द सोसाइटी के सहयोग से महोली क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सेनेटरी पैड का वितरण किया गया, वहीं महिलाओं को होने वाली मासिक परेशानियों ने निपटने और सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रवक्ता नूतन देहर ने उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म से उत्पन्न होने वाली परेशानियों एवं उनके निराकरण के संबंध में बताया। प्रवक्ता मांडवी राठौर के नेतृत्व में सभी महिलाओं की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनकर निदान एवं सीनेटरी पैड के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अभियान में उपस्थित एन एस एस की लगभग 50 छात्राओं ने उपस्थित महिलाओं एवं नारी शक्ति को सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में जागरूक किय। उपस्थित लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को छात्राओं ने निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया। इस मौके पर वार्ड प्रधान पार्षद राजवीर सिंह का स्वागत किया गया। उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह ने कहा कि स्त्रियों में मासिक धर्म की समस्या के बारे में अत्यंत भ्रांतियाँ हैं। अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं गांव गांव जाकर स्त्रियों को सेनेटरी पैड बांट रहे हैं यह अत्यंत सराहनीय है।
प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए यह अभियान बहुत आवश्यक है। सबल नारी ही सबल राष्ट्र का निर्माण करेंगी। उपरोक्त अभियान से पूर्व अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज में सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित एन एस एस की छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा गया।