Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में नवंबर माह के दौरान चलाए गए यातायात माह का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3,49,233 वाहनों का चालान किया गया। इनमें से दो लाख से अधिक वाहन चालक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे। इसके साथ ही लाखों लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
नियम उल्लंघन पर किए गए चालान
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य उल्लंघन और चालान की संख्या निम्न प्रकार है:
- बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना: 4,660
- प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना वाहन चलाना: 6,184
- प्रेशर हॉर्न व हूटर का उपयोग करना: 698
- निषिद्ध क्षेत्रों में प्रतिबंधित वाहन चलाना: 4,654
- काली फिल्म लगे वाहन चलाना: 1,849
- बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना: 2,22,407
- खराब नंबर प्लेट वाले वाहन: 4,811
- नो पार्किंग में वाहन पार्क करना: 20,415
- तीन सवारी बिठाना: 3,002
- शराब पीकर वाहन चलाना: 1,058
- अन्य यातायात अपराध: 49,528
जागरूकता अभियान में शामिल हुए लाखों लोग
यातायात माह के दौरान जागरूकता अभियान भी जोर-शोर से चलाया गया। इस अभियान के तहत 3,32,544 लोगों को जागरूक किया गया।
- जिले के 325 स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
- शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर 97 नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
- ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के साथ संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें नियमों के महत्व को समझाया गया।
ये भी पढें..
पुलिस कमिश्नर ने दी अपील
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल चालान से बचने के लिए बल्कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने और सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।