Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में लगातार बदलते मौसम के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का अनुमान जताया है। इसके साथ ही सोमवार के लिए आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम रहेगा सुहाना, तापमान सामान्य से नीचे
सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के औसत तापमान से काफी राहत देने वाला है। दिनभर हल्की बारिश और लगभग 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ आंधी चलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
रविवार को भी मौसम ने राहत दी। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।
बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग (Delhi Weather) के अनुसार, इस सप्ताह राजधानी में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी के चलते लोगों को तपती धूप और गर्म हवाओं से कुछ राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन ऐसे ही बने रहेंगे और हीटवेव जैसी स्थिति की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट का मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। तेज़ हवाओं और हल्की बारिश के दौरान खुले में बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे खड़ा न हों। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर तेज़ हवाओं के दौरान।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time