भारत के ओलंपिक इतिहास में टोक्यो ओलंपिक अब तक का सबसे सफल ओलंपिक रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते कुल 7 पदक आए और यह भारत का किसी भी ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ओलंपिक खेलों में भारत ने पहली बार एथलीट्स में पहला स्वर्ण पदक जीता है। भारत को यह गोल्ड जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने दिलाया।
वही इसी को लेकर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लिए सभी खिलाड़ियों से बातचीत की।