एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक सीट जीतने के बाद वह जिस तरह गुब्बारे की तरह फूले हुए हैं, अगले ही चुनाव में जनता उनकी हवा निकाल देगी।
उप मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले भाजपा का सिपाही हूं
केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बहराइच पहुंचे। वह पहले पार्टी कार्यालय पर गए। उसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं हुं। मैं जिस जिले में जाता हूं, वहां पहले भाजपा कार्यालय पर जाता हूं। मैं उप मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले भाजपा का सिपाही हूं। इसलिए हमारे और कार्यकर्तओं में कोई अंतर नहीं है। यह मै उनको भरोसा दिलाने आता हूं।
अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उप मुख्यमंत्री केशव ने घोसी उपचुनाव में मिली हार को स्वीकारते हुए साफ तौर पर कहा कि घोसी का उपचुनाव हम अति आत्मविश्वास की वजह से हारे हैं। उसकी समीक्षा करेंगे। केशव मौर्य ने सपा पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि मऊ लोकसभा चुनाव हम जरूर जीतेंगे। उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए। 2022 हार गए। अगला भी चुनाव बुरी तरह हारेंगे।

