8 सितंबर से शुरू हुआ दिल्ली के भारत मंडपम में G-20 महाशिखर सम्मेलन का रविवार को समापन का ऐलान पीएम मोदी ने किया और सभी विदेश के राष्ट्राध्यक्षों का धन्यवाद किया। भारत के पास G-20 की अध्यक्षता नवंबर तक है पीएम मोदी ने अपने भाषण में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि नवंबर के अंत में हम G20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें।
पीएम मोदी ने G20 का समापन भाषण में नवंबर में वर्चुअल सेशन का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इस समिट में तय हुए विषयों पर चर्चा की समीक्षा की जाएगी इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।
पीएम मोदी ने ब्राजील को सौंपी G-20 की अध्यक्षता
G-20 के समापन से पहले पीएम मोदी ने ब्राजील को भी इस सम्मेलन की अध्यक्षता सौंपी। अब अगले G-20 का नाम G-21 रहेगा और ब्राजील इसकी मेजबानी करेगा। G-20 समिट के समापन पर पीएम मोदी ने कहा तेजी से बदलते विश्व में हमें परिवर्तन के साथ-साथ स्थिरता की भी उतनी ही जरूरत है. आइए! हम प्रण लें कि Green Development Pact, Action Plan on SDGs, High level Principles on Anti-corruption, Digital Public Infrastructure और MDB Reforms के अपने संकल्पों को सिद्धि तक लेकर जाएंगे।
G-20 का समापन करते हुए पीएम मोद ने भाषण में कहीं ये बातें
पीएम मोदी ने कहा हमने शनिवार को अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थायी सदस्यता सौंपी। इसी तरह हमें Multilateral Development Banks के मैंडेट का विस्तार भी करना होगा। इस दिशा में हमारे फैसले तुरंत होने चाहिए। साथ ही असरदार भी होने चाहिए।
प्रधानमंत्री ने G-20 का समापन करते हुए कहा कि दुनिया हर लिहाज़ से बहुत बदल चुकी है। ट्रांसपोर्ट हो, कम्यूनिकेशन हो, हेल्थ, एजुकेशन, हर सेक्टर का कायाकल्प हो चुका है ये सच हमारे New Global Structure में Reflect होनी चाहिए।

