नई दिल्ली। UP Lok Sabha Election के चौथे चरण में मतदान के लिए आज शाम पाँच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसके बाद देश के 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
2019 के चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी का परचम
चौथे में उत्तरप्रदेश के 13 सीटों पर मतदान होने हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में इन सभी 13 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी इसमें से ज्यादातर सांसद मौजूदा प्रत्याशी हैं। तो वहीं इस चरण में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मैदान में। उनके साथ साथ मतदान कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेगी।चौथे चरण में मौजूदा सरकार के कुल आठ सांसद चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से केन्द्रीय राज्यमंत्री भी शामिल हैं।
UP Lok Sabha: चौथे चरण में उत्तरप्रदेश के इन सीटों पर होगा मतदान
चौथे चरण में 13 मई को प्रदेश के 80 सीटों में से 13 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में शाहजहांपुर, खीरी, धरुहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच (एससी) लोकसभा सीट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : जमानत पर तिहाड़ से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने की हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना
UP Lok Sabha Election के लिए सभी चरण में मतदान
लोकसभा के लिए होने वाले कुल 7 चरण में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होना है।

