नई दिल्ली। लगभग 50 दिन बाद शुक्रवार शाम दिल्ली के तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार समेत आज सुबह राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में की पूजा की इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिखे। इसके बाद आज शाम को Road Show भी करेंगे अरविंद केजरीवाल।
पार्टी के राष्टीय कार्यालय में दिन के 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दिल्ली स्थित पार्टी के राष्टीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मुख्यमंत्री का यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिन के 1 बजे शुरू होगा। जिसके बाद आज शाम 4 बजे लोकसभा चुनाव के लिए दक्षिण दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में पहली बार इस चुनाव में शाम को Road Show करेंगे।
पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में Road Show करेंगे मुख्यमंत्री
रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्वी दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी कुलदीप कुमार के लिए शाम 6 बजे कृष्णा नगर में रोड शो में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में 1 जून तक जमानत पर बाहर
ज्ञात हो कि दिल्ली के कथित शराब नीति में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर 1 जून तक बाहर हैं। उन्हें 2 जून को तिहाड़ में सरेंडर करनी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 5 जून तक जमानत की मांग की थी।

