Chat GPT के CEO Sam Altman को पद से हटा दिया गया है। Sam Altman का नाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में काफी पॉपुलर है उनकी वजह से लोग AI और Chat GPT की टेक्नोलॉजी जानने लगे हैं और समझ रहें हैं लेकिन अब Sam Altman की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई CEO मीरा मूर्ति होंगी।
AI की नई अंतरिम सीईओ होंगी मीरा मूर्ति
ओपनएआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि मीरा मूर्ति अंतरिम सीईओ पद के लिए नियुक्त किया जा रहा है। हम स्थायी रूप से इस पद को संभलाने के लिए सीईओ की तलाश कर रहें हैं। ओपनएआई (AI) कंपनी बोर्ड ने कहा कि Sam Altman को इसलिए हटाया गया क्योंकि सैम बोर्ड के साथ संचार साधने में लगातार कोताही बरत रहे थे साथ ही अभी हाल ही में कई एक्ट्रेस और पीएम मोदी के डीपफेक वीडियो फोटो को लेकर आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी पर सवाल उठने लगे थे।
पीएम मोदी के गरबे वाले वीडियो को लेकर उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि जैसे सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी और वीडियो चलाए जाते हैं ठीक ऐसे ही चैटजीपीटी , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को डीपफेक वीडियो ,फोटो को लेकर चेतावनी वीडियो जारी करना चाहिए जिससे आगे आने वाले समय में इस टेक्नोलॉजी से कोई विवाद या संकट पैदा ना हो सके।
Sam Altman के बर्खास्त के बाद OpenAI के को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा
मीरा मूर्ति को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सीईओ नियुक्त करने को लेकर ओपनएआई ने बयान में कहा मीरा ने साल 2018 में ओपनएआई चैटजीपीटी पेरेंट कंपनी को ज्वाइन किया था ऐसे में उनका अनुभव देखते हुए हमने ये फैसला लिया है। ओपनएआई कंपनी ने जैसे ही Sam Altman को बर्खास्त किया ठीक वैसे ही ओपनएआई कंपनी के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट Greg Brockman ने इस्तीफा दे दिया। वैसे तो AI कई सालों से टेक की दुनिया में चर्चा रहा था लेकिन Chat GPT आने के बाद AI को लोगों ने जाना AI की दुनिया में Chat GPT पेरेंट कंपनी को लोग आज ज्यादा जानते हैं बताते चले AI को आज कामयाबी पहुंचाने में Sam Altman और Greg Brockman ने 8 साल मेहनत की तब इस टेक्नोलॉजी को आज लोग जान पाएं हैं और जान रहें हैं।

