शुक्रवार को गौतम बुद्धनगर के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंडोर हाल में चल रही मेरठ जोन मेरठ की 40वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2023 के दूसरे दिन पवन कुमार सहायक पुलिस आयुक्त लाइन सुरेश राय प्रतिसार ,निरीक्षक प्रथम कृष्णवीर सिंह ,प्रतिसार निरीक्षक वित्तीय युद्धवीर सिंह तोमर ,उप निरीक्षक अशोक त्यागी आदि भी उपस्थित रहे प्रतियोगिता का संचालन सुभाष पांचाल इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच गाजियाबाद द्वारा किया गया।
मिक्स डबल्स फाइनल में विनय कुमार व भावना बालियान की जोड़ी ने किया कमाल
शुक्रवार को खेले गए मैचों में मिक्स डबल्स फाइनल में विनय कुमार व भावना बालियान की जोड़ी ने अखिलेश व सविता की जोड़ी को हराकर मेरठ जोन की चैंपियन बनी वहीं डबल जोड़ी 45 + व्यक्तिगत के फाइनल में कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के वरुण पवार ने कमिश्नरेट गाजियाबाद की राजेश कुमार को हराकर मेरठ जोन के चैंपियन बने।
प्रतियोगिता के ओपन डबल्स फाइनल मुकाबले में जीतने वाले को सीपी लक्ष्मी सिंह करेंगी पुरस्कृत
इसी तरह 3 + 45 + मिक्स डबल्स के फाइनल में वरुण पवार व अर्चना की जोड़ी ने अशोक त्यागी वह रूबी की जोड़ी को हराकर 45 S मिक्स डबल्स के मेरठ जोन के चैंपियन बने ।ओपन डबल्स फाइनल एवं व्यक्तिगत पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एवं राजपत्रित अधिकारी वर्ग के शनिवार की सुबह मुकाबले खेले जाएंगे प्रतियोगिता के शनिवार की सुबह मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन अवसर 3:00 बजे ओपन डबल्स का फाइनल मुकाबला मुख्य अतिथि के सामने प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर खेला जाएगा पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी सिंह पुलिस कमिश्नर के द्वारा किया जाएगा।

