फिल्म स्वदेस से शाहरूख खान के साथ डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी (Gyatri Joshi Accident in Italy) इटली में बड़े हादसे का शिकार हो गईं। अपने पति के साथ गायत्री लेम्बोर्गिनी गाड़ी से जा रहीं थीं और उनकी कार के पीछे कुछ और लग्जरी कारें एक दूसरे को ओवरटेक और चेज करने की कोशिश कर रहीं थी फिर गायत्री और उनके पति की जिस लेम्बोर्गिनी गाड़ी में थे वो एक फरारी से टकराती है और फरारी कार एक मिनी टक्र से टकरा जाती है और ट्रक में आग लग जाती और फरारी में बैठे कपल की मौके पर ही मौत हो गई।
ऐसे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक बता दें कि गायत्री और उनके पति ठीक हैं। जिस वक्त ये दिल दहला देने वाली घटना घटी एक कार से वीडियो शूट हो रहा था। पहले गायत्री (Gyatri Joshi Accident in Italy) की कार लेम्बोर्गिनी फरारी से टकराई उसके बाद मिनी टक्र से फरारी टकराई और ट्रक हवा में उछाल मारते हुए पलट गई और आग लग गई जिससे फरारी कार में बैठे कपल की मौत हो गई।
स्वदेस के बाद से ही गायत्री ने बॉलीवुड से बना ली थी दूरियां
वहीं गायत्री (Gyatri Joshi Accident in Italy) और उनके पति सुरक्षित हैं ऐसा अभी जानकारी मिली है बात की जाए गायत्री की तो साल 2004 में किंग खान के साथ स्वदेस फिल्म से डेब्यू किया था और उसके बाद ही बॉलीवुड से दूरी बनाकर ओबरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबरॉय से शादी रचा ली थी।

