Tejran ( Tejasswi Karan) टीवी के मोस्ट पावरफुल कपल में से एक है दोनों की लव स्टोरी बिग-बॉस 15 से शुरू हुई और तबसे लेकर अब तक तेजा करण का प्यार एक दूसरे के लिए दिन पर दिन बढ़ती ही जा रहा है फैंस भी तेजरन ( Tejasswi Karan) की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और इंतजार कर रहें हैं कि दोनों शादी के बंधन में बंधे।
करण की फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंची तेजा किया अपने प्यार को सपोर्ट
कपल एक दूसरे को उनके काम को लेकर हमेशा सपोर्ट भी करता है। अब करण कुंद्रा की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ बॉक्स ऑफिस पर 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और 3 अक्टूबर को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गईं और करण की लेडी लव तेजा भी अपने प्यार सनी (Karan) को सपोर्ट करने पहुंची।
तेजरन ( Tejasswi Karan) जहां जाते हैं हमेशा कपल गोल सेट करते हैं दोनों कहीं भी एक दूसरे के लिए प्यार करना का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं तेजा करण किसी भी इवेंट में पहुंचते हैं कैमरे के सामने पोज देने से भी नहीं कतराते हैं। तेजस्वी करण की फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंची और दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए।
तेजा ने अपने लुक से लूट ली महफिल
करण ने फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए ब्लैक और गोल्डन कलर का फॉर्मल लुक वियर किया था जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे तो वहीं उनकी लेडी लव लड्डू यानि (Tejasswi Prakash) ने ब्लैक-व्हाइट कट आउट गॉन पहना हुआ था, बाल खुले छोड़े हुए थे, कानों में इयरिंग्स कैरी किए थे अपने हॉट लुक और क्यूट स्माइल से तेजा ने महफिल को लूट लिया।
करण के साथ नजर आएंगी तीन एक्ट्रेस
बता दें फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में करण कुंद्रा के साथ शहनाज, भूमि पडनेकर और कुशा कपिला नजर आएंगी। साथ ही अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में, करण एक रोमेंटिक संगी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म एक गर्ल ग्रुप और उनके सेक्स से संबंधित मुद्दों के आसपास घूमती है।

