पूरा उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सुबह 8-9 बजे ही घर से निलकना मुश्किल हो रहा हैं। देश में कई जगह मौसम का पारा 50 डिग्री को छु चुका हैं। दिल्ली और इससे सटे इलाकों में हालात ऐसे है मानो सूरज यहीं पिघल रहा हो। ऐसे में आम लोगों के लिए बिजली में कटौती सबसे बड़ी समस्या हैं। बढ़ती गर्मी के साथ साथ लोगों को इस समस्या का सामना करना पद रहा हैं।
बिजली की कटौती से आम लोगों परेशान
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बिजली की कटौती से आम लोगों की काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में। लोगों का कहना है कि घंटों-घंटों के लिए बिजली गायब रह रही। जबकि अगर बिजली रह रही है तो कम वोल्टेज की समस्या है। वही इस मामले में बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि गर्मी के कारण अधिक लोड होने की वजह से लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें; सोशल मीडिया पर कंटेन्ट के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, मामले को लेकर प्रशासन की चुप्पी
चुनौतीपूर्ण समय में ऐतिहासिक आपूर्ति : एके शर्मा
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के कहा कि प्रचंड गर्मी के कारण इस समय उत्तर प्रदेश में बिजली की माँग अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। साथ ही इतनी आपूर्ति भी कभी नहीं हुई है। सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कल रात हमने 29, 282 MW की ऐतिहासिक आपूर्ति की है। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। विद्युत कर्मी दिन-रात आपकी सेवा में लगे हैं। आपका सहयोग और बिजली का संयमपूर्ण उपयोग आवश्यक है।

