Ram Lalla Surya Tilak: सूर्य किरणों से रामलला के अभिषेक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कई परीक्षणों के बाद अंतिम व्यवस्था तैयार कर ली गई है। आज दोपहर 12:16 बजे अभिषेक होगा। मंदिर प्रशासन से जुड़े लोग इसे विज्ञान और अध्यात्म का मिश्रण मानते हैं।
सूर्य तिलक के समय लगभग पांच मिनट तक रामलला के माथे पर सूर्यदेव 75 मिलीमीटर तक तिलक के समान विराजमान रहेंगे। रूड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने सोलर तिलक की व्यवस्था पूरी कर ली है. रामलला के माथे पर सूर्य की किरणें डालने के लिए कहीं भी बिजली का उपयोग नहीं किया गया है। इस व्यवस्था में एक ऑप्टोमैकेनिकल प्रणाली के तहत पीतल से बने ऊर्ध्वाधर पाइपिंग के साथ उच्च गुणवत्ता वाले दर्पण और लेंस शामिल हैं।
रामलला को छप्पन भोग लगाया जाएगा
राम जन्मोत्सव के साथ धनिये के महत्व की भी चर्चा की गई है. परंपरागत रूप से आटे से बनी मिठाई का रिवाज है, लेकिन राम जन्मोत्सव के अवसर पर सूखा धनिया पीसकर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य के अनुसार यह राम जन्मोत्सव के आनंद और माधुर्य का प्रतीक है। बच्चे के जन्म के बाद औषधीय गुणों से भरपूर धनिया मां और बच्चे दोनों के लिए विशेष रूप से सोंठौरा की तरह फायदेमंद माना जाता है।
रामलला के जन्मोत्सव के लिए दस क्विंटल से ज्यादा प्रसाद बनाया गया है. प्रसाद के अलावा लड्डू और पेड़े भी बाटी जाएगी. प्रसाद के अलावा पंचमेवा और रामदाना के पैकेट भी रहेंगे. प्रसाद की कुल मात्रा 40 क्विंटल होगी. रामलला को छप्पन भोग लगेगा. बड़ी मात्रा में पंचामृत भी तैयार किया जाएगा, जिसे प्रसाद के साथ भक्तों को वितरित किया जाएगा। दोपहर में राम जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

