रक्षा बंधन के पावन पर्व पर, संत सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के विशेष रिश्ते का उत्सव है, जो प्यार और आपसी विश्वास की भावना को प्रगाढ़ बनाता है।
रक्षा बंधन पर हो महिलाओं के हितों की रक्षा और सम्मान में वृद्धि : डॉक्टर मालवीय
डॉक्टर मालवीय ने अपने संदेश में कहा, रक्षा बंधन का यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं के हितों की रक्षा करने की हमारी इच्छाशक्ति को और मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व समाज में सद्भाव और प्रेम की भावना को प्रगाढ़ बनाए और महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हो।उन्होंने आगे कहा कि इस पावन पर्व पर सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना की।
जरूरतमंद बहन की शादी और अन्य जरूरतों के लिए सहायता
डॉक्टर मालवीय ने इस अवसर पर संत सनातन सेवा संस्थान की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्थान आज से यह प्रतिज्ञा करती है कि हर जरूरतमंद बहन की शादी, इलाज और कानूनी मदद की आवश्यकता पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। डॉक्टर मालवीय का यह संदेश रक्षा बंधन के महत्त्व को उजागर करता है और समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

