18 वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र का आज छठा दिन है। सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर नेता प्रति विपक्ष Rahul Gandhi ने अपना सम्बोधन जारी है। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।
Rahul Gandhi ने क्या कहा ?
ज्ञात हो कि राहुल गांधी सदन को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने कहा, हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात की है। लेकिन जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं। वे सिर्फ हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा, आप हिंदू हो ही नहीं।
नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पीएम का पलटवार
Rahul Gandhi के भाषण में हस्तक्षेप करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना सही नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है। प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप पर विपक्ष की ओर से भारी हंगामा हुआ और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस संपूर्ण हिंदू समुदाय नहीं हैं और उन्होंने भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी को हिंसक कहा।

