सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सैफई में पीसी की और फोन टैप को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा (Akhilesh Yadav attack on BJP) और कहा कि ये बड़ी दुख की बात है कि फोनो के द्वारा हमारी जासूसी करने पर आ गई है केंद्र सरकार हमारे फोन सर्विलांस पर लिए जा रहें हैं सरकार को इस पर जांच करनी चाहिए क्योंकि फोन की टैपिंग करना लोकतंत्र के लिए खतरे की बात है।
अखिलेश यादव ने केंद्र पर फोन टैपिंग को लेकर साधा निशाना
दरअसल अखिलेश यादव को एक कंपनी द्वारा मैसेज रिसीव हुआ कि स्टेट की तरफ से उनका iPhone हैक किया जा रहा है इसी को लेकर पीसी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है आखिर हमारे फोन को टैप करके जासूसी क्यों? (Akhilesh Yadav attack on BJP) इसकी जांच होनी चाहिए।
पीसी में अखिलेश बोले केंद्र लोकतंत्र में आजादी और निजता खत्म करने पर तूली
अखिलेश बोले बहुत दुख की बात हैं की इस तरह का काम किया जा रहा हैं डेमोक्रेसी में इसके लिए कोई जगह नही है। (Akhilesh Yadav attack on BJP)इसकी जांच हो कि ऐसा क्यों हो रहा हैं। जासूसी से कुछ होने वाला नहीं हैं जनता भी आपके खिलाफ हो गई है इसलिए अब जासूसी का तरीका अपनाकर नई तरह की पॉलिटिक्स खेल रही है सत्ता में फिर आने के लिए।
इन विपक्षी नेताओं ने भी अपने फोन टैपिंग को लेकर भी केंद्र पर साधा निशाना
बता दें अखिलेश यादव से पहले भी कई विपक्षी नेताओं ने फोन हैक होने का दावा किया।(Akhilesh Yadav attack on BJP) टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, और पवन खेड़ा ने फोन टैप और हैंकिग के आरोप केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि उनके फोनों पर भी चेतावनी के मैसेज आए कि स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं

