गाजियाबाद में कीर्ति सिंह के मोबाइल छीनने की घटना को कुछ घंटे ही हुए होंगे और एक महिला के साथ स्नैचिंग की घटना घट गई। (Ghaziabad Snatching Case) चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें कानून का भी खौफ नहीं है। सोमवार की शाम के समय दो महिलाएं बृज विहार इलाके से दूध लेने जाने के लिए निकली और बाइक से चोर आए और एक महिला के कानों से कुंडल लूटकर आंधी की तरह फरार हो गए।
चोरों के हौसले बुलंद महिला के कानों से कुंडल चुराकर आंधी की तरह गायब हुए बदमाश
महिला ने चोरों का पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन बाइक की तूफानी स्पीड से बदमाश आंधी की तरह फरार होने में कामयाब रहे कीर्ति के साथ हुई फोन स्नैचिंग और अब महिला के कानों से कुंडल स्नैचिंग को लेकर गाजियाबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। (Ghaziabad Snatching Case) वीडियो में महिला को बदमाशों के पीछे भागते देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, बीईएल कॉलोनी के सी-ब्लॉक निवासी 61 वर्षीय निर्मल देवी सोमवार शाम को दुकान पर दूध लेने गई थीं। वे अपने घर लौट रही थी कि कॉलोनी के गेट के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने कान से कुंडल खींचकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला के कुंडल छीनने की सारी घटना रोड पर लगे कैमरे में रिकार्ड हो गई और पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस पर उठ रहे सवाल
अभी हाल ही में गाजियाबाद में ही ABES कॉलेज में B.Tech प्रथम ईय़र में पढ़ने वाली कीर्ति अपने घर (हापुड़ पन्नापुरी) के लिए ऑटो से निकली मसूरी थाना क्षेत्र में बाइक पर आए चोरों ने उसका फोन छीनने की कोशिश की छात्रा ने विरोध किया तो चोरों ने कीर्ति को ऑटो से खींचकर सड़क पर पटक दिया जिसमें उसके सिर की हड्डी टूट गई मौत से लड़ती रही कीर्ति लेकिन रविवार 29 अक्टूबर को छात्रा ने दम तोड़ दिया और सीएम योगी के राज में इस घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए एक आरोपी का तो एनकाउंटर कर दिया और एक गिरफ्त में है लेकिन सवाल यही है कि महिलाओं के साथ गाजियाबाद में आए दिन स्नैचिंग की घटनाएं बहुत बड़ी सुरक्षा को लेकर एक लापरवाही है (Ghaziabad Snatching Case) महिलाएं घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
स्नैचिंग की घटनाओं के समाधान के लिए गाजियाबाद पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए (Ghaziabad Snatching Case) जिससे महिलाएं सुरक्षित बाहर निकल सकें और चोरों में खौफ पैदा हो और वो महिलाओं के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले डरे कि अगर उन्होनें स्नैचिंग करने की कोशिश की तो उसका अंजाम उन लोगों के लिए खतरनाक ही होगा।

