PM Modi Ayodha Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के महार्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जनरल वीके सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिंया साथ रहे। ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट का मॉडल समझाया।
पीएम ने अयोध्या में निषाद परिवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा का दिया न्योता
वहीं दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट भी रवाना हो चुकी है। एयरपोर्ट से पहले पीएम मोदी जब मार्ग से निकले थे तब अयोध्यावासियों पीएम का स्वागत करने के लिए सड़क के किनारे पर खड़े रहे और एक झलक प्रधानमंत्री की देखने को उत्साहित दिखे। अपने अयोध्या दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने निषाद परिवार से मुलाकात की उन्होंने रविंद्र मांझी को अपने हाथों से राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र निषाद परिवार को सौंपा और उनसे 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के उद्घाटन में आने का आग्रह किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने बच्चोें के साथ मुसकुराकर ली सेल्फी
पीएम मोदी ने निषाद परिवार की बच्ची मीरा मांझी संग सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन बच्चों से भी मुलाकात की और सेल्फी खींची जो उनको देखने के लिए मीरा के घर तक पहुंच गए थे। बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट स्वाति और छठवीं में पढ़ने वाले अनुज की बनाई हुई राम मंदिर की पेंटिंग पर प्रधानमंत्री ने अपना ऑटोग्राफ भी दिया। बता दें कि राम मंदिर परिसर में निषाद राज को समर्पित मंदिर बनाने की भी योजना है, जिसमें उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। निषाद परिवार से मिलने के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर पहुंचे, जो एक महिला श्रमिक हैं। पीएम मोदी ने उनके यहां चाय पी।
प्रधानमंत्री ने वीणा चौक पर रूककर लोगों का किया अभिवादन

इसके बाद प्रधानमंत्री वीणा चौक पहुंचे वहां रूककर उन्होनें निरीक्षण किया और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बच्चों से मुलाकात की थी।

