PM Modi Ayodha Live Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या राम नगरी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पीएम का स्वागत महार्षि महार्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पर स्वागत किया उसके बाद पीएम ने रोड शो किया लोगों ने सड़कों किनारे पर से ही पीएम पर पुष्पों की वर्षा की, पीएम ने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों के अभिवादन को स्वीकारा।
प्रधानमंत्री का हो रहा अयोध्या में भव्य स्वागत
सड़के किनारे पीएम का स्वागत अवधवासियों ने किया, अलग अलग सांस्कृतिक नृत्य पेश किए प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए। शंखनाद, डमरू, वादन से पीएम के रोड शो स्वागत राम नगरी के लोगों ने किया, तमाम साधु-संत जो सड़क किनारे पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहे प्रधानमंत्री ने उनको नमन किया। सड़क के किनारे खड़े हुए लोगों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए।
पीएम ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन और वंदे भारत ट्रेन-अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
एक घंटे के रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या रेलवे स्टेशन धाम पहुंचे जहां उन्होनें रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया और छह नई वंदे भारत ट्रेन और दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को रेलवे स्टेशन का मॉडल दिखाया और वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पीएम ने परिसर में भित्तिचित्र भी देखे सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल साथ रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत ट्रेन में मौजूद बच्चों से बातचीत भी की।
रेलवे जंक्शन के बाद पीएम का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना
रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम हो गया है। अब पीएम वापस एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे, वहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मुआयना करेंगे उसके बाद एयरपोर्ट के पास सभा स्थल पहुंचेंगे और एयरपोर्ट समेत 1600 करोड़ के लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ, एनएच-27 बाईपास से रामजन्मभूमि हाईवे और बड़ी बुआ रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण शामिल है। पीएम 2 बजे के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

