Parliament: विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवारsaldibenetton fracominasaldi akuschuhe geoxoutlet mandarinaduckoutlet borsegabsoutlet air max goaterra 2.0 andcamicienegozi chilloutsmutze gabssaldi legioiedigea guardianiscarpe coralblueoutlet ynotoutlet vondutchmutzen को विपक्षी सांसदों ने संसदीय परिसर में धरना दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करने का आरोप लगा और इस घटना का वीडियो सामने आया. वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक वीडियो शूट करते हुए देखा जा सकता है जबकि कल्याण बनर्जी जगदीप धनखड़ की नकल करते हैं।
राज्यसभा सभापति ने जताई नाराजगी
राज्यसभा सभापति ने घटना पर नाराजगी जताई. जगदीप धनखड़ ने कहा, “एक सांसद मजाक उड़ा रहे थे और एक वरिष्ठ नेता उनका वीडियो शूट कर रहे थे। यह शर्मनाक, अस्वीकार्य और सदन का अपमान है।” बता दें कि हंगामे के कारण संसदीय कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
अबतक दोनों सदनों से 141 सांसद निलंबित
सोमवार को हंगामा करने वाले 78 विपक्षी सांसदों का निलंबन मंगलवार को भी जारी रहा, अतिरिक्त 49 सांसदों को निलंबित किया गया। दोनों सदनों से निलंबित सांसदों की कुल संख्या अब 141 हो गई है। विपक्ष ने संसद में सुरक्षा चूक को लेकर चिंता जताते हुए मंगलवार को संसदीय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार ने राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग की।

