Opposition MP Suspended: सोमवार को राज्यसभा ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और के.सी. वेणुगोपाल समेत 45 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया। संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में इन सांसदो को निलंबित कर दिgabssaldi gabssaldi blundstoneprezzi benettonoutlet blundstoneoutlet diegodellapalma guardianialberto marellaabiti gioie-di-gea akutrekkingshop ynotsaldi andcamiciesaldi donkeyluckycat marellaabiti mandarinaduckoutletया। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित की गई क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने संसदीय सुरक्षा के उल्लंघन के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा।
बता दें कि यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब उसी दिन, लोकसभा ने 30 विपक्षी सदस्यों को सदन में बाधा डालने और आसन के प्रति अनादर दिखाने के लिए निलंबित कर दिया था। साथ ही तीन सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित कर दिया गया.
निलंबन का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित
पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) से नौ-नौ, कांग्रेस से सात, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से दो और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, वीरुथलई चिरुथैगल काची (वीसीके) और जनता दल (यूनाइटेड) से एक-एक सदस्य का नाम दिया।
अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को नामित करने का कार्य उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू करता है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नियम 374(2) के तहत इन सभी सदस्यों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: विपक्ष के कई सांसदों को लोकसभा के पूरे शीतकालीन सत्र से किया गया निलंबित
इन सदस्यों को भी किया गया निलंबित
शेष सत्र के लिए निलंबित किए गए सात कांग्रेस सदस्यों में अधीर रंजन चौधरी, एंटो एंटनी, के. मुरलीधरन, के. सुरेश, अमर सिंह, राजा मोहन उन्नीथन और गौरव गोगोई शामिल हैं। टीएमसी के निलंबित सदस्यों में कल्याण बनर्जी, अपरूपा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, सौगत रे, शताब्दी रॉय, असित कुमार मंडल, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष दस्तीदार और सुनील कुमार मंडल शामिल हैं। निलंबित किए गए नौ डीएमके सदस्यों में टी.आर. बालू, ए. राजा, दयानिधि मारन, जे. सेल्वम, सी.एन. अन्नादुराई, डॉ. टी. सुमति, के. वीरासामी, एस.एस. पलानीमणिक्कम, और रामलिंगम।
14 दिसंबर को 13 सदस्यों को किया गया था निलंबित
लोकसभा ने आईयूएमएल के ई.टी. मोहम्मद बशीर और के. नवासिकानी को भी निलंबित कर दिया। जबकि आरएसपी से निलंबित सदस्यों में एन.के. प्रेमचंद्रन, जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार और वीसीके के तिरुवक्कससर को भी निलंबित कर दिया गया।
जोशी के प्रस्ताव पर सदन ने तीन अन्य कांग्रेस सांसदों- को भी निलंबित कर दिया। जयकुमार, विजय वसंत, और अब्दुल खालेक-जब तक विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती। इन निलंबनों के पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, 14 दिसंबर को सुरक्षा चूक के मुद्दे पर 13 सदस्यों को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

