13 दिसंबर को संसद के लोकसभा कार्यवाही के दौरान हुईynotoutlet loevenichhutkaufen coralblueoutlet wmns air 1 mid kleankanteentrinkflasche blundstoneoutlet coralbluescarpe guardianialberto mandarinaducksaldi scarpeovye tatacalzature akuscarpe uspoloassnscarpe diegodallapalmaoutlet benettonoutlet सुरक्षा को लेकर छठे दिन भी विपक्षी दल ने राज्यसभा- लोकसभा में जोरदार हंगामा किया और लोकसभा (Lok Sabha) स्पीकर ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ 33 सांसदो को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।
विपक्षी दल के कुल 47 सांसद सस्पेंड
दरअसल विपक्षी दल लगातार लोकसभा में हुई सुरक्षा सेंध को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बयान देने की मांग कर रहे थे और आज 18 दिसंबर को छठे दिन भी विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ 33 सांसदो को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। इससे पहले 14 सांसद निलंबित किए गए थे तो अब शीतकालीन सत्र से कुल 47 सांसद सस्पेंड किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें : क्या मर गया अंडरवलर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम? जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स
सस्पेंड सांसदो के नाम
अधीर रंजन चौधरी के अलावा के जय कुमार, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ टी सुमती, के नवासकानी, के वीरस्वामी, एनके प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, अब्दुल खलीद, तिरुवरुस्कर (Su.Thirunavukkarasar), विजय बसंत, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस राम लिंगम, के सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इन सांसदों के निलंबन को लेकर सदन में एक प्रस्ताव रखा था, जिसको स्वीकृत कर लिया गया है।

