नोएडा छिजारसी सेक्टर 63 की कॉलोनी में खुले में पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने बार एसोसिएशन सूरजपुर के संयुक्त सचिव एडवोकेट आशीष शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया उन्हें लाठी डंडों और लात घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावर चाकू ओर तमंचे से लैस थे। इस हमले में आशीष शर्मा व उनके पिता राजू शर्मा और वकील के साले सौरभ शर्मा भी जख्मी हुए हैं।
दबंगो ने एडवोकेट को कर दिया लहूलुहान आईसीयू में एडमिट
बार एसोसिएशन सूरजपुर के संयुक्त सचिव एडवोकेट आशीष शर्मा नजदीकी एक अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है, वहीं थाना सेक्टर 63 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपीयों की तालाश में जुटी हुई हैं। घायल वकील आशीष शर्मा के भाई निशांत शर्मा का कहना है कि छिजारसी सेक्टर 63 कॉलोनी घर के पास कुछ लोग खुले में पेशाब कर रहे थे जिन्हें बड़े भाई आशीष शर्मा ने रोका तो तभी नाराज होकर दर्जनों लोगों लाठी डंडे और एक पत्थरों से पथराव कर दिया। हमले में वकील आशीष शर्मा और पिता राजू शर्मा और भाई के साले सौरभ शर्मा को गंभीर तरह से चोट लगी है जिसमें बड़े भाई आशीष शर्मा कैलाश हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट है।
पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार पूरे मामले की गंभीरता से कर रही जांच
थाना सेक्टर 63 प्रभारी अमित कुमार मान का कहना है कि तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर 63 पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है, अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

