नोएडा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देखने के लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार यानि 21 सितंबर से मेट्रो ने फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी 25 सितंबर तक नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक हर साढ़े सात मिनट में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो मिलेगी। वहीं मेट्रो के आठ स्टेशनों पर आम लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी की गई है।
NMRC ने बढ़ाई मेट्रो फ्रिक्वेंसी
NMRC के एमडी लोकेश एम ने कहा व्यापार मेला और मोटो जीपी में आने वाले दर्शकों के सुविधां को देखते हुए मेट्रो की फ्रिक्वेंसी बढ़ाई गई है। मेट्रो स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दोपहर तीन से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए ट्रेड फेयर का समय तय किया गया है। ये ट्रेड फेयर इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित किया जा रहा है।
मोटोजीपी अंतरराष्ट्रीय सुपर बाइक रेस और ट्रेड मेले को लेकर NMRC की बढ़ी फ्रीक्वेंसी
वहीं ग्रेटर नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी का शुक्रवार यानि 22 सितंबर से 24 सितंबर तीन दिन मोटोजीपी भारत 2023 का आगाज हो गया है आपको बता दें कि बीआईसी के ट्रैक पर हो रहे अंतरराष्ट्रीय बाइक रेस में 360 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से सुपर बाइक सवार राइडर्स फ़र्राटा भरने लगे हैं। मोटोजीपी भारत का उद्घाटन सद् गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा किया है इस अवसर पर बॉलीवुड समेत कई जानीमानी हस्तियाँ भी मौजूद रहेगी साथ ही 24 सितंबर को फाइनल रेस में विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। इस मोटो जीपी रेस में बीआईसी पर क़रीब सवा लाख दर्शक रेस का आनंद लेगे और करीब 5 हजार विदेशी मेहमान भी मोटो जीपी कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में आयेंगे।

