Noida: नोएडा में ग्रेप लागू हो चुका है ऐसे में प्रदूषण को नियंत्रण रखने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अभियान शुरू किया गया है. यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा इस विशेष अभियान में बिना फिटनेस और प्रदूषण के फैलाने वाले वाहनों पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 6 टीम में बनाई है जो कि जनपद में अलग-अलग जगह पर चेकिंग करेगी और नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
1 अक्टूबर से नोएडा में ग्रेप सिस्टम लागू
1 अक्टूबर से नोएडा में ग्रेप सिस्टम लागू हो गया है. इसके लागू होने के बाद से तमाम पाबंदियां भी लागू हो जाती हैं, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्रदूषण पर फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा करने के लिए आज से 15 दिनों तक अभियान चलाने का फैसला लिया है. इस अभियान के तहत जिले में करीब 1 लाख से ज्यादा बाहर ऐसे हैं जो की 10 साल पुराने डीजल के बहाने और पेट्रोल के वहां करीब 15 साल पुराने हैं. उन सभी की जांच की जाएगी एनजीटी के आदेश के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 10 साल डीजल के पुराने वाहन और 15 साल पेट्रोल के पुराने वाहन नहीं चल सकते हैं.
ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इन सभी वाहनों को चिन्हित किया जाएगा और इनको चीज किया जाएगा. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की अधिकारियों द्वारा प्लान तैयार किया गया है. ऐसी जगह पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी या अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जहां से हजारों लाखों की तादाद में वाहन निकलते हैं और वहां पर उन वाहनों को चिन्हित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें..
बढ़ते प्रदूषण को लेकर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया बढ़ते प्रदूषण को लेकर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस विशेष अभियान में चट्टी में लगाई गई है जो की हॉटस्पॉट एरिया को चिन्हित करके वहां पर इस तरीके का अभियान को चलायेंगी. वहीं प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को भी चिन्हित किया जाएगा. वहीं प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के बिना दौड़ रही बस और ऑटो को भी यहां पर चीज किया जाएगा. बीते कुछ दिनों की अगर बात करें तो यहां पर 700 से ज्यादा वाहनों को सीज किया गया है. वहीं 5000 से ज्यादा चलानो का चालान किया गया है.

