Ghaziabad News: लोनी पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए जब एक युवक बंथला फ्लाईओवर के पिलर से उतरने से इनकार कर दिया। हालांकी काफी मान मनौव्वल के बाद युवक उतरने को राजी हुआ। लेकिन जबतक युवक पिलर पर चढ़ा रहा, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें परेशान रही। मौके पर फायर ब्रिगेट की गाड़ी भी बुला ली गई।
बता दें कि मंगलवार सुबह करीब साढे 11 बजे किसी ने बंथला फ्लाईओवर के पिलर पर एक युवक को बैठे हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन युवक कुछ बोल नहीं रहा था। इस बीच तमाशबीनों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। करीब दो घंटे तक चले तमाशे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर युवक को पकड़ा। फिर उसे नीचे लाया गया।
पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। पूछताछ में वह कुछ नहीं बता रहा है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि वह कैसे पिलर पर पहुंच गया। शायद युवक फ्लाईओवर से पिलर पर उतर गया होगा। वहीं युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

