Noida: आगामी त्योहारों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। धनतेरस, दीपावली, और भैया दूज पर सड़क पर भारी भीड़ की संभावना के चलते यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक प्लान के तहत कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर विशेष प्रतिबंध लगाया गया है। अट्टापीर चौक से कार मार्केट सेक्टर-28 और अट्टा चौक से अट्टापीर तक ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो आदि के परिचालन पर प्रतिबंध पहले से ही लागू है।
त्योहारों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद के अनुसार, अट्टा मार्केट सेक्टर-27, इंदिरा मार्केट, सेक्टर-18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर, शॉप्रिक्स मॉल सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परी चौक, कस्बा कासना और दादरी जैसे बाजारों में यातायात का दबाव बढ़ने के कारण नए ट्रैफिक नियम लागू किए गए हैं।
नो-पार्किंग जोन घोषित
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट, सेक्टर-18 मार्केट, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गुरुद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल आदि के आसपास के मार्गों को नो-पार्किंग जोन में तब्दील कर दिया गया है। इन स्थानों पर वाहनों के खड़े होने पर क्रेन द्वारा उन्हें हटाया जाएगा। वाहन चालक डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, जीआईपी मॉल और अन्य मॉल्स की पार्किंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा, सेक्टर-18 की मल्टी-लेवल पार्किंग का भी उपयोग किया जा सकता है।
नो-पार्किंग जोन में गाड़ियों पर कार्रवाई
लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर के आसपास की मुख्य सड़कों को नो-पार्किंग जोन में बदल दिया गया है। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि नो-पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े पाए जाने पर ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी, और यदि वाहन को सड़क से नहीं हटाया गया तो क्रेन के माध्यम से गाड़ी को ज़ब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा में भी ट्रैफिक डायवर्जन
त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों जैसे अट्टा मार्केट सेक्टर-27, इंदिरा मार्केट, सेक्टर-18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट, शॉपर्स मॉल, होशियारपुर, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परी चौक, कस्बा कासना और दादरी में भी आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
ये भी पढें..
ट्रैफिक असुविधा होने पर करें संपर्क
डीसीपी ने कहा कि ट्रैफिक से संबंधित किसी भी असुविधा की स्थिति में नागरिक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संभावित भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

