सीमा और सचिन ( Seema-Sachin) की प्यार की कहानी से आप लोग अच्छे से वाकिफ हैं सीमा पार से अपने प्यार सचिन के लिए सीमा भारत आ गईं एकदम निडर और अब नोएडा रबुपूरा गांव में सीमा सचिन ने अपना हाल ही में घर भी बना लिया है। सीमा की ननद पिंकी ने सीमा सचिन का प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें सीमा सचिन एक दूसरे के लिए गाना गा रहे हैं मेरे सीने में तेरा दिल धड़के दोनों का प्यार झलक रहा है।
पहली यूट्यूब कमाई से सचिन ने सीमा को दिया अनमोल तोहफा
बता दें सीमा-सचिन यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पैसा कमा रहें हैं उन्होनें बताया कि यूट्यूब से उनकी पहली कमाई 45 हजार की हुई। ( Seema-Sachin) सीमा ने बताया कि सचिन ने 45 हजार की पहली कमाई से ही उनके लिए सोने का मंगलसूत्र करवा चौथ के दिन गिफ्ट किया। अपनी पहली कमाई सचिन ने मेरी खुशी में लगा दी। वहीं दूसरी तरफ सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने सउदी अरब से एक वीडियो पोस्ट किया है कि जिसमें गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस देने की गुहार लगा रहें हैं।
सीमा ने भारत के कल्चर की तारीफ की
सीमा पार से आई सीमा हैदर पूरी तरह से भारत के रंग में रंग चुकी हैं। पहले 15 अगस्त पर उनका भारत के लिए देश प्रेम दिखा जब उन्होनें तिरंगा अपने घर पर फहराया, उसके बाद अभी हाल ही में सचिन के लिए सीमा ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। ( Seema-Sachin) सीमा ने करवा चौथ का व्रत रखते हुए भारत देश की तारीफ भी की थी कि भारत जैसा सुंदर देश पूरी दुनिया में नहीं है।
सीमा ने कहा सचिन जिंदगी तो विराट कोहली उनकी पसंद
करवा चौथ के दिन सीमा ने कहा भारत की संस्कृति, त्योहारों में अलग बात है। यहां हर त्योहार बड़ी ही खुशी से मनाया जाता है। सीमा ने करवा चौथ के दिन अपने प्यार सचिन के लिए लंबी उम्र की कामना की और ( Seema-Sachin) परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना की थी और अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और जय श्रीराम, राधे राधे बोला था। अब सीमा ने क्रिकेट में अपने पसंद खिलाड़ी का नाम बताया और कहा कि अगर सचिन उनकी जिंदगी है तो कोहली उनकी पसंद है वहीं उनके पति ने भी कहा कि वो खुद किंग कोहली के फैन है। सीमा ने अपने कमरे में भी विराट कोहली की तस्वीर रखी हुईं हैं और साथ ही एक खास कॉफी मग सीमा ने दिखाया जिस पर विराट कोहली की फोटो है।

