ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शादी के रिश्ते की ऐसी हैवानियत (Greater Noida brutality incident) सामने आई जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे, आपकी रूह कांप जाएगी। करवाचौथ के दिन पत्नी ने अपने पति के लिए व्रत रखा लेकिन पति ने पत्नी पर ऐसा जुल्म ढाया कि एक पवित्र रिश्ता तार तार हो गया। पति ने अपनी पत्नी पर गंगाजल की तरह शरीर पर तेजाब ढालकर नहला डाला। एक तेजाब की बूंद से शरीर तकलीफ में आ जाता है तो सोचिए यहां तो गंगाजल की तरह तेजाब से पति ने अपनी पत्नी को नहला डाला।
करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को तेजाब से नहला डाला
लड़की ने जिस प्यार के लिए अपने परिवार को छोड़ा उसे क्या पता था कि शादी के तीन साल बाद उसका प्यार उसके साथ भेड़िये से भी कई गुना हैवानियत को अंजाम देगा। (Greater Noida brutality incident) बता दें पीड़ित लड़की ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी और अपने घर को छोड़कर वो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव अपने प्यार(पति) के साथ रह रही थी। लड़की के घर वाले इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन लड़की का भाई इस शादी से राजी था क्योंकि वो(लड़की) घर में सबसे छोटी थी इसलिए उसकी इच्छा का मान रखा।
पति ने शादी के रिश्ते को कर दिया तार तार
लड़की के भाई का कहना है कि उनका परिवार काफी गरीब है ये जानते हुए भी लड़की के प्यार ने बुलेट बाइक की मांग दहेज में रखी। लड़की के भाई ने जीजा से कहा कि वो बुलेट बाइक के लिए पैसा जोड़ रहा है। शादी करने के बाद दंपत्ति ग्रोटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव रह रहा था लड़की के भाई ने बताया कि शादी के बाद उसके जीजा उसकी बहन को मारते पीटते थे लेकिन करवाचौथ के दिन इस बार सारी बातों को भुलाकर जीजा ने उसकी बहन को कमरे में लेकर गया और वहां बातचीत करने के बाद हैवान हरकत कर डाली (Greater Noida brutality incident) उसकी बहन को निर्वस्त्र कर दिया, हाथ-पैर बांध दिए और चाकू से हमले किए और गंगाजल की तरह से शरीर पर तेजाब डालकर नहला दिया।
जिंदगी और मौत से लड़ रही पीड़ित लड़की
लड़की सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वहीं इस घटना के बाद गुस्साए ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के लोगों ने पति की अपनी पत्नी के खिलाफ इस तरह की हैवानियत (Greater Noida brutality incident) को लेकर कैंडल मार्च निकाला और लड़की के ठीक होने की प्रार्थनाएं की। बता दें पुलिस ने आरोपी हैवान पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकरी में ये बात भी सामने आई कि आरोपी हैवान पति ने शादी के कुछ समय बाद ही नौकरी छोड़ दी थी घर को चलाने के लिए पत्नी नौकरी करने लगी थी और पति का पालन पोषण कर रही थी।

