दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण (AIR POLLUTION) लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जहरीली हवा से लोगों का दम घुटे जा रहा है। सरकार से लेकर प्रशासन तक वायु प्रदूषण नियंत्रण में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन हालात बद से बदत्तर होते जा रहें हैं। मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि जहरीली हवा से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है क्योंकि हवा हमारे शरीर के हर कण में पहुंचती है।
जहरीली दवा के कारण फिर बढ़ी एयर प्यूरीफायर की डिमांड
मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि एयर पॉल्यूशन का असर लंग्स के साथ साथ दिल और दिमाग पर असर कर रही है ऐसे कई मरीज भी सामने आ चुके हैं। (AIR POLLUTION) जहरीली हवा से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर की डिमांड बढ़ने लगी है साथ ही रोज काम पर जाने वाले लोग मास्क पहनकर निकल रहें हैं जिससे दूषित हवा से बच सकें।
मेडिकल एक्सपर्ट का कहना प्रदूषित हवा से बढ़ रहा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक
पहले से जिन लोगों को अस्थमा या कोई भी बीमारी है उन्हें थोड़ा ज्यादा ख्याल रखने की आवश्कता है। मेडिकल एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि दूषित हवा (AIR POLLUTION) कैसे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन रही है दरअसल प्रदूषित हवा हमारे शरीर में छोटे छोटे कण के तौर पर पहुंचती है और खून कि नलियों में जाकर खून की नलियों की लाइनिंग को भी खराब करती है जिससे ब्लड प्रेशर और ब्लॉकेज का खतरा हो जाता है और इससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है।
गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है दिल्ली,नोएडा, गाजियाबाद का AQI
सर्दियों का मौसम लगभग शुरू हो चुका है इसके साथ प्रदूषण भरी हवा (AIR POLLUTION) से सिर में ठंडी हवा लगने से भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरे की भी संभावनाएं भी हो सकती है ऐसा मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है। राजधानी दिल्ली का AQI 400 के पार बना हुआ है, नोएडा का AQI 600 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है, गाजियाबाद का AQI 300 के पार पहुंच चुका है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि N-95 मास्क का प्रयोग करें घर से जब भी बाहर निकले, घर को बिल्कुल बंद रखें थोड़ी देर के लिए घर खुला रहा तो प्रदूषण का असर घर के अंदर आ जाएगा और स्ट्रांग एयर प्यूरीफायर का ही इस्तेमाल करें क्योंकि स्ट्रांग एयर प्यूरीफायर का असर कुछ घंटे असर रहता है।
दूषित हवा से बचने के लिए डॉक्टर्स ने दी ये सलाहें
दूषित हवा से (AIR POLLUTION) खांसी,छींक, जुखाम, गले में खराश, आंखो में जलन- पानी की शिकायतें, सीने में तकलीफ जैसी चीजें तेजी से फैल रहा है डॉक्टरर्स ने कहा है कि, आंखो को जलन से बचाने के लिए साफ पानी से धोएं, गले की खराश से बचने के लिए गुनगुने पानी से गरारा करें, और अगर सांस फूल रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं जो रोज काम पर जाने वाले हैं घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें।

