Ghaziabad: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में जन समस्याओं के समाधान पर तेजी से कार्यवाही हो रही है, जिसके क्रम में देखने में आया है कि जब से नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद नगर निगम का चार्ज संभाला है तभी से गाजियाबाद नगर निगम आईजीआरएस में प्रथम आ रहा है जो की एक सराहनीय विषय है, नगर आयुक्त की कार्यशैली की प्रशंसा जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य शहर वासी भी कर रहे हैंl
गाजियाबाद नगर निगम का आईजीआरएस में प्रथम आना न केवल निगम अधिकारियों के लिए प्रशंसा का विषय है बल्कि समस्याओं के समाधान पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिससे शहर के नागरिकों में भी निगम के प्रति बदलती कार्य शैली को देख एक सकारात्मक माहौल हैl नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम के लिए जन समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है जिसके क्रम में निगम अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा हैl
ये भी पढ़ें..
आईजीआरएस व अन्य से प्राप्त समस्या के निस्तारण के लिए सभी विभागों की टीम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं, अक्टूबर माह में 1350 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1271 समस्याओं का निस्तारण कराया गया, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए वर्तमान में भी कार्य चल रहा है जिसके क्रम में डिफाल्टर शून्य हैl महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित विभाग की टीम को मोटिवेट किया गया नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में लगातार जन समस्याओं के समय पर निस्तारण के लिए गाजियाबाद नगर निगम आईजीआरएस में प्रथम आया है जिसकी जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना कीl

