रिपोर्ट : निशांत शर्मा
नोएडा के सेक्टर 44 सदरपुर कॉलोनी के सोम बाजार के मैदान में लगे मेले में बुद्धवार शाम बड़ा हादसा हो गया जानकारी के मुताबिक़ 30 फीट ऊपर से जाते समय झूले की ट्रॉली से झूलते समय दो महिला एक बच्चा नीचे गिर गए, जिससे झूले में बैठी महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में दहशत फैल गई जहां घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उषा 55 वर्ष नाम की महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
मेले में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी, कैसे मिली परमिशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर 44 सदरपुर सोम बजार के मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की देर शाम मेले का लुत्फ उठाने के लिए भीड़ उमड़ी थी। मेले में कई बड़े- बड़े झूले लगाए गए हैं इनमें से एक झूले पर रात के समय कई लोग बैठे थे तभी अचानक एक ट्रॉली झूले से झूलते समय नीचे गिर गए जिसमें महिला समेत कई लोग सवार थे ,हादसे के वक्त नीचे काफी काफी लोग खड़े थे गनीमत रही कि यह ट्रॉली नीचे नहीं गिरी झूला की ट्रॉली में सवार दो महिला समेत एक बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मेले में सट्टा खेलते वायरल हुई वीडियो
नोएडा सेक्टर 44 सदरपुर कॉलोनी के सोम बाजार में झूला झूलते समय हुई महिला की मौत के मामले के बाद सोशल मीडिया पर मेले में सट्टा खिलाते हुए वीडियो वायरल हुई वायरल वीडियो के बाद स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठने लगे वही संबंधित अधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए।
नोएडा एडीसीसी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की बुधवार देर शाम नोएडा सेक्टर 44 सदरपुर सोम बाजार में चल रहे मेले में एक झूला से उतरते समय दो महिला और एक बच्चे गिरने से घायल हो गए जहां तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान महिला उषा उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई व मृतक महिला की बहू शालू का इलाज जारी है मृतक परिजनों की तहरीर पर मेला आयोजक और झूला आयोजक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही हिरासत में लेकर थाना सेक्टर 39 पुलिस पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

