नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र स्थित आम्रपाली सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कार में आग लग गई। (Car Fire) आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार से दो शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
खड़ी हुई स्विफ्ट गाड़ी हुई खाक, कार में बैठे दो लोग जले जिंदा
सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-119 आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के सामने एक कार में अचानक आग लग गई। (Car Fire) आग की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाने का काम किया। कार में आग लगने से कार में बैठे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। अभी तक दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पहचान की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : DELHI AQI : राजधानी की हवा फिर गंभीर श्रेणी में, कई इलाको का AQI 400 के पार
दरअसल कार में लगा ऑफसेट यानि फायर यंत्र सही समय पर नहीं चल सका। आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा स्तिथ आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी सेक्टर-119 में तड़के स्विफ्ट कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस को मिली। (Car Fire) आनन फानन में मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से कार में लगी आग को बुझा दिया गया है। कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से देखा गया कि गाड़ी 6:08 पर समिति के पास आरोन की और 6:11 में अचानक से स्विफ्ट गाड़ी में आग लग गई और देखते-देखते कार आग का गोला बनी और खाक हो गई उसमें बैठे दो व्यक्तियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार में बैठे दोनों लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए और दोनों ही जिंदा जल गए ।
तीन मिनट में आग से खाक हुई कार
पुलिस का दावा है कि तीन मिनट में कार में आग लग गई थी। (Car Fire) सवाल यह है कि ऐसी कार में क्या हुआ कि वह धूं-धूकर जल उठी और दो की जान चली गई। पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। वहीं मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए नोएडा के एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 113 थाना स्थित अम्रपाली प्लेटटिनम समिति के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अचानक से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आज को बुझाया। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी में देखा गया है कि 6:08 पर गाड़ी समिति के पास आकर रुकी और 6:11 पर गाड़ी में अचानक से आग लग गई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और शव की पहचान में जुटी हुई है।

