राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है दिवाली से पहले बारिश से हवा के AQI (Delhi Poor AQI) में गिरावट आई थी लेकिन दिवाली के बाद फिर से हाल खराब है सुबह स्मॉग की चादर से दिल्ली लिपटी रहती है प्रदूषित हवा दिल्लीवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
इन इलाकों का AQI गंभीर श्रेणी में हुआ दर्ज
शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हवा का AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है (Delhi Poor AQI) और कई इलाके तो ऐसे हैं जहां प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया आनंद विहार का AQI 461 दर्ज किया गया है, बवाना का AQI 470, जहांगीरपुरी का AQI 471, अलीपुर का AQI 448 दर्ज किया गया है।
दिल्ली की हवा लगातार हो रही जहरीली
राजधानी दिल्ली में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होती चली जा रही है। (Delhi Poor AQI) वहीं नोएडा, गाजियाबाद की भी हवा का AQI 400 के पार गंभीर श्रेणी में है। जहरीली हवा में ही लोग सांस लेने को मजबूर हैं रोजमर्रा काम पर जाने वाले लोग मास्क लगाकर काम करने के लिए जा रहें हैं। जहरीली हवा उनके लिए ज्यादा मुसीबत बनी हुई है जिन्हें पहले से अस्थमा या अन्य कोई बीमारी है।
प्रदूषित हवा बन रही बीमारियों का कारण
प्रदूषित हवा से लोगों को खांसी,छींक, जुखाम, गले में खराश, आंखो में जलन- पानी की शिकायतें, सीने में तकलीफ जैसी चीजें तेजी से फैल रहा है (Delhi Poor AQI) डॉक्टरर्स ने कहा है कि, आंखो को जलन से बचाने के लिए साफ पानी से धोएं, गले की खराश से बचने के लिए गुनगुने पानी से गरारा करें, और अगर सांस फूल रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं जो रोज काम पर जाने वाले हैं घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। प्रदूषित हवा के चलते हर बार की तरह एयर प्यूरीफायर की डिमांड बढ़ जा रही है।

