Noida News : नोएडा में अकसर लिफ्ट गिरने के मामले सामने आते रहते हैं एक बार फिर शुक्रवार को लिफ्ट टूटकर नीचे गिरने का मामला सामने आया है जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटे आई है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
लिफ्ट में सवार थे 9 लोग, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
नोएडा थाना 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित केरिवर साइड टावर की आज शाम करीब 5:30 बजे अचानक लिफ्ट टूटकर गिरने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली आनन फानन में पहुंची पुलिस ने वहां काम कर रहे लोगों की मदद से रेस्क्यू कर लिफ्ट में फंसे सभी को बाहर निकाला और पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हम अपको बता दें कि शुक्रवार की शाम सेक्टर-125 केरिवर साइड टावर के 8वें फ्लोर पर एरा स्मिथ नाम को कंपनी के 9 कर्मचारी उतरते समय लिफ्ट नीचे उतर रहे थे, उसी दौरान लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस हादसे की जानकारी होते ही पूरे कांपलेक्स में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों में यशु शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक पंडित, रजत शर्मा, सागर, शुभम भारद्वाज, अभिजीत, सौरभ और पीयूष कुमार शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 2 लोगों को हिरासत में लिया और 5 गिरफ्तार किए
नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि जिस जगह ये हादसा हुआ है ये सेक्टर 125 स्थित आईटी कंपनी एरा स्मिथ जिसके 8वें फ्लोर से 9 कर्मचारी आ रहे थे तभी अचानक से लिफ्ट का तार टूटा और नीचे आ गिरी जिसमे 9 लोग घायल हुए अस्पताल में भर्ती कराया जहां 9 को छुट्टी मिल गई जबकि 7 का इलाज जारी है। वहां मेंटेनेंस देखने वाले के खिलाफ मामले दर्ज करके 2 लोगों को हिरासत में लिया है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में कहीं ना कहीं हर तीसरे दिन लिफ्ट फसने और खराब होने से उसमें लोगों की फंसने की खबर आना एक आम बात हो गई है उसके बावजूद भी इससे कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।

