Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली पुलिस और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई ,मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट की कई चीजें की बरामद
घायल बदमाश के दूसरे साथी को पुलिस ने कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के तीन मोबाइल फोन अवैध तमंचा जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है पकड़े गए बदमाशों पर एक दर्जन के लगभग मुकदमे दर्ज हैं।
पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हुई जब पुलिस चार मूर्ति गोल चक्कर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती है कि एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो सन्धिगत घूम रहे हैं जिस पर पुलिस चेकिंग अभियान और तेज कर देती है तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लोग पुलिस को आते हुए दिखाई देते हैं पुलिस बाइक सवारों को रोकने का इशारा करती है तो बाइक सवार घबरा जाते हैं और तीव्र गति से मोटरसाइकिल लेकर भागने लगते हैं पुलिस बाइक सवारों का पीछा करती है जिस पर बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर देते पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल होकर जमीन पर नीचे गिर जाता है जिस दौड़कर पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। अपने साथी को घायल देख घायल बदमाश का दूसरा साथी पवन गुप्ता अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने की कोशिश करता है जिसे पुलिस कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लेती है पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान अमन के रूप में हुई है जो की बदायूं का रहने वाला है पकड़े गए घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस पकड़े गए बदमाश के और अपराधी के इतिहास कंगाली में हुई है जुटी
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश बड़ा ही शातिर किस्म का अपराधी और एनसीआर में मोबाइल और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था जिसके चलते काफी लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है वहीं पुलिस केला अधिकारियों ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस लुटे हुए 3 मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है पुलिस पकड़े गए बदमाश के और अपराधी के इतिहास कंगाली में जुटी हुई है।

