Noida News : घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण हर रोज कहीं न कहीं सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। नोएडा ग्रेनो के थाना दादरी क्षेत्र के बायपास पर सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक के बाद एक करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए जिसमे स्कूटी सवार समेत चार लोग घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हादसे के बाद जाम को भी पुलिस ने कुछ देर में खुलवा दिया।
पूरी घटना
घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के कारण ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के दादरी बायपास आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है जहां अंडरपास से उतरते ही आयशर कैंटर ने लेफ्ट टर्न लिया जिसके पीछे ट्रक टकराया उसके पीछे आईसर कैंटर रुका तो इसमें पीछे से मारुति सुजुकी टकरा गई। इसके बाद मारुति ईको इसके बाद फिर ट्रक और ट्रक ने आगे चल रही मारुति कार को टक्कर मारी जिससे कारण एक्सेंट गाड़ी और स्कूटी में भी टक्कर लगी।
पुलिस ने जाम को समय रहते खुलवाया
इस हादसे में एक के बाद एक कुल 10 गाडियां घटना का शिकार हुई और स्कूटी समेत कुल चार लोगों को चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल के भर्ती कराया है और हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस के आल्हा अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कोई भी अभी तक कैजुअल्टी नहीं हुई है चार लोग को चोट आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है इनका उपचार चल रहा है मौके पर पुलिस पर तैनात है जाम जैसी स्थिति नहीं है। (Noida News)

