Weather Update : इस बार ठंड ने अब के सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं नोएडा समेत पूरे एनसीआर में कोहरे और ठंड ने आफत मचा रखी है, कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य हो गई है जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड ने जीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है, आज (16जनवरी) सुबह से ही नोएडा ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण सड़को पर गाड़ियां रेंग रेंगकर चल रही हैं।
संक्रांति के बाद भी प्रचंड ठंड और घने कोहरेे से जीवन अस्त-व्यस्त
सोमवार को थोड़ी धूप से लोगों को राहत मिली थी लेकिन शाम होते ही शीतलहर से लोग ठिठुरने लगे और मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर ने पूरे नोएडा ग्रेटर नोएडा को अपनी चपेट में लिया हुआ है। सुबह के 8 बजने तक सूरज की किरण नज़र नही आ रही थी सड़को पर केवल कोहरे की सफेद चादर है।
घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम यातायात की थम रही रफ्तार
विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है पिछले दिनों कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कई हादसे देखने को मिले थे, हालांकि कोहरे के मद्देनज़र महीने भर पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया था लेकिन कम विजिबिलिटी होने के कारण हादसे तब भी नहीं रुक रहे हैं।
प्रचंड ठंड के प्रकोप से सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना रोज काम पर जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। शीतलहर से लोग कांप रहे और अलाव का सहारा लेकर सर्दी के सितम से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। मकर संक्राति के बाद मौसम में बदलाव आ जाता है थोड़ी ठंड कम हो जाती है लेकिन इस बार ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है सोमवार को संक्राति के बाद मंगलवार की सुबह ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिला।
आईएमडी ने मौसम को लेकर जताईं ये संभावनाएं
वहीं मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई हैं कि 21 जनवरी तक सर्दी के सितम से राहत नहीं मिलने वाली अगले पांच दिनों तक मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मुश्किल से एक दो डिग्री के अंतर का पूर्वानुमान है। (Weather Update)

