नोएडा की सड़कों पर मारपीट करना आम बात हो गई है। (Fighting Incident) नोएडा पुलिस के कड़े एक्शन के बाद भी सड़कों पर मारपीट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। (Fighting Incident) एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो हाल की बताया जा रहा है वीडियो में युवती अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट रही है। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डालकर युवती और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानिए पूरा मामला
मामला सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। दरअसल ई-रिक्शा चालक से किसी बात को लेकर सवारियों से कहासुनी हो गई। (Fighting Incident) सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सेक्टर-39 महामाया फ्लाईओवर के नजदीक सवारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग डंडों से हमला करते हुए भी दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ई-रिक्शा चालक और मार-पीट कर रहे लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही ये वीडियो कब का है इस पर भी जांच की जा रही है।

