Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक नामी सोसाइटी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक तरफ जहां सोसाइटी में रहने वाले लोग सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स को अपना रक्षक मानते हैं वही यही रक्षक भक्षक का रूप धारण कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन 1 सोसायटी के एक टावर की लॉबी में बने मंदिर के दानपात्र से पैसे निकालते हुए एक सुरक्षा गार्ड सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोसाइटी के निवासियों में रोष है।
दानपात्र को तोड़कर निकाले पैसे
बता दे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन 1 सोसाइटी की लॉबी में एक मंदिर बना हुआ है। वही मंदिर से पैसे चुराते हुए सिक्योरिटी गार्ड की करतूत कमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मंदिर के नीचे लगे दान पात्र को तोड़कर पैसे चुराने की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना आज सुबह तकरीबन 1:30 बजे की है। इसके बाद सही घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है लोग सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को किया गिरफ्तार
घटना में लोगों को कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सोसाइटी में रहने वाले निवासियों की किस तरह से सुरक्षा हो सकती है। सुरक्षा गार्ड की करतूत को लेकर निवासियों द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना से निवासि आग बबूला हो गए हैं। सोसाइटी मैं हुई घटना को लेकर थाना बिसरख पुलिस द्वारा गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

