Noida News : नोएडा प्राधिकरण की ओर से 14 औद्योगिक भूखंड की योजना निकाली गई थी, जिसमें 31 दिसंबर 2023 तक 220 लोगों ने आवेदन किया। इस योजना को लेकर मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित रेडिशन ब्लू होटल में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने साक्षात्कार लिया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम भी उपस्थित रहे।
निवेश से लेकर रोजगार का खाका नोएडा को क्यों चुना गया जानें?
आवेदनकर्ताओं को सुबह 11 बजे होटल बुला लिया गया था। दो चरण में 110-110 आवेदनकर्ता का साक्षात्कार लिया गया। प्रथम चरण में सुबह 11 बजे से और दूसरे चरण में शाम 5 बजे से साक्षात्कार हुआ। इस दौरान आवेदन करने वालों ने अधिकारियों अपने प्रोजेक्ट से संबंधित दस्तावेजों को दिखाया। इसमें निवेश से लेकर रोजगार का खाका शामिल रहा। इस दौरान यह भी बताया गया कि आखिर उन्होंने निवेश के लिए नोएडा को क्यों चुना है, अपना प्रोजेक्ट कितने दिन में धरातल पर उतार देंगे।
नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया 182 औद्योगिक कंपनियां सूची में की गईं शामिल
नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अभी तक नोएडा में 142 तरह की तरह औद्योगिक कंपनियां सूची में शामिल थीं, जिनको बढ़ाकर 182 कर दिया गया। इनमें डिफेंस, एयरोस्पेस और सेमी कंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्री समेत करीब 40 नए तरह के उद्योग शामिल किए गए हैं। नई नीति में सनराइज सेक्टर का नया कांसेप्ट शामिल किया गया। इसका मकसद एक ही तरह के उद्योग को एक जगह स्थापित कर क्लस्टर डेवलेपमेंट को बढ़ावा देना है। सनराइज सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी को कहा जाता है।
सनराइज सेक्टर कांसेप्ट से आइटी सेक्टर को मिलेगी बूम
सनराइज सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी को कहा जाता है, इसे अंग्रेजी में आइटी सेक्टर के नाम से जाना जाता है। इस कांसेप्ट से आइटी सेक्टर को बूम मिलेगा। मानकों को तय करने को लेकर भूखंड आवंटन के 100 नंबर रखे गए। बाकी कंपनी की मौजूदा स्थिति, निवेश, कैश फ्लो, रोजगार के मौके, देनदारी, एफडीआई समेत अन्य मानक रखे गए। कौन से मानक पर कितने नंबर दिए जाने हैं यह भी तय रहा। कंपनी यदि फॉर्च्यून या फोर्ब्स की सूची में शामिल है तो उसे आवंटन में प्राथमिकता दी गई।
सेक्टर प्लाट नंबर एरिया कंपनी का नाम
164 017 17700 सब्स फ्यूचरिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड
164 054 1000 यूनाइटेड एक्ता इंजीनियरिंग उद्योग प्राइवेट लिमिटेड
164 021 1000 अलक्ष्मे डिजाइन
164 048 1000 नीर इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
164 035 1000 हॉग चुग डी टेक्नॉलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
80 166a 3210 एक्जोटिक माइल प्राइवेट लिमिटेड
7 064 405.62 नॉन क्वालाइफाइड
8 016 1218.23 नॉन क्वलाइफाइड
8 133एफ 110.89 नॉन क्लाइफाइड
8 112 204 द प्रोफेशनल हेयर सेल्यून एंड स्पा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
8 099 204 मैक्स पोजर लिमिटेड
80 109जेड 802.53 फ्लोरोप्लास्ट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
80 176-177 500 आरएमसी कलेक्शन
158 044 450 आशीष फोइल्स प्राइवेट लिमिटेड

