Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र में स्थित लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी में एक महिला ने अपनी छह महीने की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी, दोनों की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख कोतवली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
ये भी पढ़ें : Weather Update : IMD ने कोल्ड वेव और बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें मौसम का हाल
एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ह्रदेश कठेरिया ने मामले की जानकारी दी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि देर रात थाना बिसरख को सूचना मिली थी कि, लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी में एक महिला जिसकी उम्र 33 साल है ने अपनी 6 माह की बच्ची के साथ सोलहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है महिला का नाम सारिका है और वह अपने परिवार के साथ यहां रह रही थी उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने जानकारी दी है कि सारिका बीमारी से ग्रसित थी और डिप्रेशन में थी उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

