नोएडा सेक्टर 126 में स्थित HCL कंपनी में कार्यरत 21 कर्मचारियों का दल (accident) शनिवार को नैनीताल घूमने गया था लेकिन मस्ती, खुशी, एंजॉयमेंट दुख में बदल गया दल में 14 युवक और सात युवतियां शामिल थी लेकिन नोएडा लौटते समय रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कालाढूंगी से करीब छह किलोमीटर पहले प्रिया बैंड के पास ट्रेंपो ट्रैवलर बीच सड़क अनियंत्रित होकर पलट गया और दो युवतियां हादसे का शिकार हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जानिए पूरी घटना
वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण टेंपो ट्रैवलर पलट गया हादसे में 28 वर्षीय सयोनी दुबे और 23 वर्षीय जया शाक्य (HCL) की मौके पर ही मौत हो गई और 14 युवक समेत 5 युवतियों को चोटे आईं है सभी का अस्पताल में इलाज जारी है वहीं (accident) में सयोनी दुबे और जया शाक्य दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से दब गए थे पुलिस ने गाड़ी काटकर शव बाहर निकाले मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं वाहन के चालक ने पुलिस को बताया कि (accident) ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी पलटी गनीमत ये रही कि डिवाइडर की वजह से वाहन खाई में गिरने से बच गई नहीं तो हादसे में सबकी जान चली जाती।

