(रिपोर्ट : निशांत शर्मा )विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोविड काल के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए देश भर के पत्रकारों की याद में एक शहीद स्मारक नोएडा शहर के सेक्टर 72 में स्थापित किया गया है जिसका आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर यज्ञ का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और शहीद पत्रकारों को पुष्प चढ़कर चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें : Delhi : 2 साल पहले गायब हुई कॉन्स्टेबल का खुला राज, दंग रह गई दिल्ली पुलिस
पत्रकार राष्ट्रीय स्मारक का हुआ लोकार्पण
सेक्टर-72 में स्थित पार्क में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए। मौका था यहां स्थापित किए गए “पत्रकार राष्ट्रीय स्मारक” के लोकार्पण का। जिसे देश भर के पत्रकारों की याद में बनाया गया है. जिन्होने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी जान दे दी. “पत्रकार राष्ट्रीय स्मारक” को त्रिकोणीय आकार बनाया गया है जो गोलाकार आधार पर टिका हुआ हैं। इसकी ऊंचाई छह मीटर है। त्रिकोणीयता मीडिया की तीन धाराओं को संदर्भित करती है: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल। पूरा स्मारक काले संगमरमर से बना है। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर कहते है कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 497 पत्रकारों की बड़ी संख्या में मृत्यु हो गई। यह स्मारक दुनिया भर में अपनी तरह का एकमात्र स्मारक है। स्मारक पर सभी 497 पत्रकारों के नाम सुनहरे अक्षरो से उकेरा गया हैं।
श्रद्धांजलि सभा का भी हुआ आयोजन
इस स्मृति पार्क में देश के प्रति अपनी प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के भी यादगार बनाए गए हैं, नोएडा के शहीद शशिकांत शर्मा के पिता जेपी शर्मा भी इस मौके पर पहुंचे और पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की उनका कहना है कि देश के लिए समर्पित होने वाले लोगों को यह स्मारक प्रेरणा देगा।

