गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जनपद में बढ़ रहे हवा प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।(DM Meeting Air Pollution) डस्ट पॉल्यूशन के खिलाफ विभागीय अधिकारियों द्वारा अभियान चलाने का आदेश दिया है ताकि डस्ट पॉल्यूशन फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
प्रदूषण को कम करने के लिए चलाया जाए व्यापक अभियान (डीएम मनीष कुमार)
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पॉलीथीन के उपयोग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए कि पॉलीथीन से हो रहे प्रदूषण की समस्या का समाधान करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। (DM Meeting Air Pollution) मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रेप स्टेज-2 के अंतर्गत जनपद में वायु प्रदूषण को कम करने और एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर एक औद्योगिक क्षेत्र होने और अधिक यातायात के कारण पर्यावरण के मामले में अत्यंत संवेदनशील है।
ये भी पढ़ें : Noida / Greater Noida : लगातार बिगड़ रही आबोहवा, AQI बेहद खराब श्रेणी में हुआ दर्ज
जहां ग्रेप नियमों को हो उल्लंघन वहां की जाए कड़ी कार्रवाई (डीएम मनीष कुमार)
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंस्ट्रक्शन और खनन स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं और एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का पालन किया जाए, और जहां नियमों का उल्लंघन हो, वहां कड़ी कार्रवाई की जाए। (DM Meeting Air Pollution) डीएम ने प्राधिकरण, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए, और यदि भी दुकानदार पॉलिथीन में सामान बेचता है, तो उससे जुर्माना लगाया जाए।
स्कूलों में भी प्रदूषण पर जागरूकता अभियान चलाया जाए (डीएम मनीष कुमार)
डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में प्रदूषण पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।(DM Meeting Air Pollution) इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, वित्त एवं राजस्व अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

