हाइटेक सिटी नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके में पुलिस हिरासत में दरोगा की सरकारी पिस्टल लूट कर भाग रहा दुष्कर्म (रेप) का आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए रेपिस्ट सौरभ पर आरोप है कि उसने 6 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म (रेप) किया और फिर घटना कर फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
बृहस्पतिवार को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा दुष्कर्म (रेप) पॉक्सो अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सौरभ निवासी ग्राम बलीपुर गढी, थाना कम्पिल, जिला फर्रूखाबाद वर्तमान निवासी सलारपुर को मेडिकल परीक्षण के बाद जिला अस्पताल सेक्टर-30 से घटनास्थल ग्राम सलारपुर में घटना से संबंधित कपड़ा बरामद करने हेतु ले जाया गया था, कपड़ा बरामद करने के पश्चात लौटते समय सेक्टर-42 के पास अचानक गाड़ी में हवा निकलने की आवाज आई जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा नीचे उतारकर गाड़ी को चेक किया गया तो तभी मौका पाकर अभियुक्त सौरभ द्वारा उ0नि0 अजीत सिंह की पिस्टल छीनकर अभिरक्षा से भागने की कोशिश की गयी तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फॉयर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सौरभ के पैर में गोली लगी है एवं अभियुक्त से छीनी गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। अभियुक्त को घायल अवस्था में इलाज हेतु जिला अस्पताल में ले जाया गया है। प्रकरण के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया पूरा घटनाक्रम
नोएडा पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक़ मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सेक्टर 39 इलाके सेक्टर 30 जिला अस्पताल मेडिकल से वापस आते समय सेक्टर 42 के पास अचानक गाड़ी में हवा निकालने की आवाज आई आरोपी सौरभ ने नीचे उतरकर अभियुक्त ने दरोगा अजीत सिंह को धक्का मारकर सर्विस पिस्टल छीन कर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर ही फायर किया जिसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग गई और उसे उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
रिपोर्ट : निशांत शर्मा

